अश्लील वीडियो दिखा ढाई लाख रुपये की ठगी

अश्लील वीडियो दिखा ढाई लाख रुपये की ठगी
वीडियो कॉल में सीबीआई इंस्पेक्टर बता कर्मचारी को धमकाया

कासगंज, । शहर के रहने वाले एक सरकारी कर्मचारी से अज्ञात युवती द्वारा वीडियो कॉल से अश्लील तस्वीरें दिखाकर वायरल करने व कार्रवाई की धमकी देकर ढाई लाख रुपये ठग लिए।

ठगी में सहयोगी एक वर्दीधारी ने खुद को सीबीआई इंस्पेक्टर बताकर डराया धमकाया। पीड़ति ने मामले में कार्रवाई के लिए एसपी को शिकायती पत्र दिया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर दो नामजद समेत तीन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी के निर्देश पर दर्ज हुई शहर कोतवाली में सरकारी कर्मचारी ने बताया है कि गत 18 दिसंबर की सुबह नौ बजे वह अपने घर पर थे, तभी एक वीडियो कॉल आई। इसमें एक युवती ने खुद को रिया बताते हुए अश्लील तस्वीरें दिखाईं। कॉल कटने के बाद उसने वीडियो वायरल करने के नाम पर उनसे रुपयों की मांग की, लेकिन उन्होंने नजरअंदाज कर दिया। आरोप है कि 27 दिसंबर को एक बार पुन वीडियो कॉल आई। उन्होंने कॉल रिसीव की तो कोई वर्दीधारी व्यक्ति सामने आया।

उसने अपना नाम गौरव मल्होत्रा सीबीआई इंस्पेक्टर दिल्ली से बताया और बोला कि युवती से अश्लील हरकत करने की शिकायत मिली है।

एक नंबर उपलब्ध कराते हुए उस पर बातचीत कर वीडियो डिलीट कर क्लीनचिट उपलब्ध कराने को कहा, चेतावनी दी, मामला नहीं निपटाने पर उसे जेल भेज दिया जाएगा। उसने मोबाइल पर कॉल किया तो विश्वजीत ध्रुव नाम बताया गया। साथ ही उसे गुमराह कर खाता नंबर उपलब्ध कराते हुए दो लाख 51 हजार रुपये की ठगी कर ली।

उसने कुछ रुपये अपनी भांजी से भी स्थानांतरित कराए। भांजी से बातचीत के बाद उसे अपने साथ ठगी का अहसास हुआ। तब उसने साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने मामले में युवती एवं विश्वजीत ध्रुव, गौरव मल्होत्रा के विरुद्ध धोखाधड़ी समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

एक व्यक्ति द्वारा अपने साथ वीडियो कॉल पर एक महिला समेत कुछ लोगों ने मिलकर उससे रुपये ठगी की शिकायत दी, जिस पर शहर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया है, मामले की जांच कराई जा रही है, जांच के साथ आगे की कार्यवाही की जाएगी।

-सौरभ दीक्षित, एसपी

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks