
अफसरों समेत 200 लोगों के लेन-देन संदिग्ध मिले
अलीगढ़। आयकर विभाग इंवेस्टीगेशन विंग की जांच में सरकारी अफसरों समेत 200 लोगों के लेन देन संदिग्ध मिले हैं। इंवेस्टीगेशन विंग ने जांच कर सभी मामलों को टैक्स अससेमेंट के लिए सर्किल को भेज दिया है।
बेनामी संपत्ति, आय से अधिक संपत्ति, बैंक ट्रांजेक्शन, शराब बिक्री व सर्किल रेट से कम दर पर बैनामा कराने के मामले शामिल हैं। 2018-19 में सबसे अधिक 180 से 200 मामले आए। टैक्स कर अपवंचन याचिका के तहत लोग सामान्य शिकायतें आयकर विभाग में करते हैं। दस्तावेजों के आधार पर की गई शिकायतों की इंवेस्टीगेशन विंग जांच करती है। जांच में सही पाए जाने वाले मामलों में टैक्स असेसमेंट के लिए संबंधित सर्किल में भेज दिया है। खास बात है यह है कि 2018-19 में अफसरों की भी शिकायत हुई थी जो सही मिली है। ऐसे अफसर जो अब एसडीएम रैंक तक पहुंच चुके हैं और गैर जिलों में तैनाती भी है। इसके अलावा बैंक ने ऐसे खातों की सूचना दी थी, जिनमें कई सालों से लेन देन नहीं था और अचानक करोड़ों रुपये का ट्रांसजेक्शन हो गया।