वाराणसी पिछले दिनों तुर्की । सीरिया और लेबनान में आए भूकंप से आई तबाही और उसमे हजारों की तादाद में जो जाने गई उन सभी लोगो को अल्लाह ताला जन्नत नसीब आता फरमाए ।

आज उनके लिए सरैया स्थित मखदूम शाह बाबा के मस्जिद पर अल्पसंख्यक कांग्रेस के जानिब से अल्पसंख्यक कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष हाजी ओकास अंसारी के नेतृत्व में अल्पसंख्यक समाज के लोगो ने अल्लाह के बारगाह में हाथ फैला कर सबके लिए दुआ की गई।
इस मौके पर हाजी ओकास अंसारी ने कहा की पिछले दिनों तुर्की । सीरिया और लेबनान में जो भूकंप आया जिसमे हजारों लोगो की जाने गई उन सभी को अल्लाह ताला जन्नत नसीब आता करे और इस दुख की घड़ी में उनके परिवार को सहन शक्ति दे । और न जाने कितने मकान जमीदोज हो गए अभी भी कितने लोग उस मलवे में दबे है । कितने लोग घायल हो गए है उन सभी लोगो की सलामती के लिए और जो लोग घर से से घर हो गए है वो लोग फिर से आबाद हो जाए उसके लिए आज हम सब अल्पसंख्यक कांग्रेस के लोगो ने दुआखानी की । दुआ हाफिज अंसार अहमद साहब ने कराई । इस मौके पर मौजूद । वकील अहमद । सरदार साहब । गौहर अली । इम्तियाज गुड्डू । हबीबुर रहमान। मो0 अनवर । सलमान गनी । बदरे आलम । चांद बाबू । समीम अहमद । मो0अमान आदि लोग मौजूद थे ।