एटा उत्तर प्रदेश।
प0स0क0 समिति मा0 राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजभान बघेल जी के निर्देशानुसार ससम्मान जिला कमेटी ने किए कार्ड वितरण।
संगठन का विस्तार किया और पदाधिकारियों को सौंपी गई है जिम्मेदारी।

एटा। पत्रकार समाज कल्याण समिति के बैनर तले आज आगापे पब्लिक स्कूल जेल रोड एटा पर एक आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ पत्रकार साथी महेश चंद वर्मा (संरक्षक) एवं राकेश गांधी (संरक्षक) के रूप में जिले की कमान संभालने काम किया है। इसी बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देशानुसार जनपद इकाई एटा के वरिष्ठ पत्रकार अरविंद यादव (जिला अध्यक्ष) ने जिला कमेटी तैयार की और जिले की जिम्मेदारियां भी दी है। जिसमें भारत वर्मा जिला मीडिया प्रभारी, पुष्पेंद्र यादव जिला उपाध्यक्ष, योगेंद्र प्रताप सिंह जिला उपाध्यक्ष, आदेश कुमार जिला महासचिव, धर्मेंद्र प्रताप आनंद जिला महासचिव, राज किशोर राज जिला प्रवक्ता, आरपी सिंह जादौन महासचिव, वीर बहादुर उर्फ बीरू सचिव, मनपाल सिंह महासचिव, मनोज कुमार सचिव, तुर्रम सिंह सचिव, दीपक कुमार सचिव, अमन कुमार जैन सचिव, राहुल कुमार सचिव, हृदेश कुमार सचिव, के पद पर रहकर अपनी अपनी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगें ऐसी अपेक्षा की जाती है। आज की बैठक का कुशल संचालन जाने-माने पहचाने पत्रकार साथी स्वच्छ समाचार के प्रमुख संपादक राज किशोर राज ने किया है।