01 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार

एटा– थाना कोतवाली देहात पुलिस को मिली सफलता, 01 अभियुक्त अवैध असलहा कारतूस सहित गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन व अपर पुलिस अधीक्षक एटा श्री धनंजय सिंह कुशवाहा के निकट पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना कोतवाली देहात पुलिस द्वारा एक अभियुक्त सौरभ उर्फ गद्दार पुत्र महेश निवासी चोंचा बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा को एक अवैध तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस सहित गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना कोतवाली देहात पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-

  1. सौरभ उर्फ गद्दार पुत्र महेश निवासी चोंचा बनगांव थाना कोतवाली नगर एटा

बरामदगी–

  1. एक अवैध तमन्चा व 02 जिन्दा कारतूस।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम–

  1. प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार
  2. उप निरीक्षक नरेंद्र सिंह
  3. का0 वीरेंद्र।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks