
एटा ! आज सोमवार कों मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के निर्देशन मे डिप्टी सीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम ने शहर के शिकोहाबाद रोड स्थिति फर्जी नेशनल क्लीनिक पर छापा मारकर संचालक राघवेन्द्र सिहं को नोटिस दिया तो वहीं पिलुआ के पास ग्राम नरहौली में फर्जी डा.टिकंल व पिलुआ कस्बे में फर्जी डा.नेम सिहं के यहां छापामार कार्यवाही करते हुऐ नोटिस तामील कराया है ! आज सोमवार को स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गयी छापामार कार्यवाही से झौलाछापों मे हडकंप मचा हुआ है !