रालोद ने तेज़ किया जन संपर्क अभियान।चौ.अजीत सिंह याद किए गए

रालोद ने तेज़ किया जन संपर्क अभियान।चौ.अजीत सिंह याद किए गए।
कासगंज,नवनियुक्त जिलाध्यक्ष रालोद आसमां वारसी द्वारा शहर से लगे उपेक्षित , पिछड़े इलाके अहरौली ग्राम पंचायत के नगला सैयद से अपना जनसंपर्क अभियान शुरू किया , नगला सैयद के अपने कैम्प कार्यालय पर यहां के निवासियों से उनकी जन समस्याओं को सुना, लोगों ने उन्हें गंदगी और ऊबड़ खाबड़ खरंजो ,टूटी हुई नालियों के बारे में बतलाया।
उन्होंने यहां रालोद के अन्य पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय लोक दल के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व केन्द्रीय मंत्री चौधरी अजीत सिंह का ८४वां जन्म दिवस उत्साह पूर्वक मनाया। जिलाध्यक्ष आसमां वारसी ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके द्वारा किसान हित में किए गए कार्यों का बखान किया। उन्होंने कहा कि रालोद द्वारा किसान _मजदूर हित में किए गए कार्यों को घर – घर पहुंचाया जाएगा उन्होंने कहा कि चौ. अजीत सिंह द्वारा अधूरे रह ग ए कार्यों को चौ.जयन्त सिंह पूरा करेंगे । और हमलोग उनके हाथों को मजबूत करैंगे।
उन्होंने कहा कि किसान संदेश अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत ५० दिन से उ. प्र. के किसान अपनी तीन समस्याओं को लेकर आन्दोलन कर रहे हैं , गन्ने का लाभ कारी मूल्य , आवारा , घुमंतू पशुओं का समाधान , तथा गन्ना किसानों का बकाया भुगतान को लेकर २७ फरवरी को हर मण्डलायुक्त कार्यालय पर रालोद कार्यकर्ता धरना, प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर मेरुन्निशा ,किशन सैनी , इस्लाम , सहाबुद्दीन , आमिर वारसी ,अफजाल ,इलियास , तरन्नुम, राशिद ,फैजान , सलामुद्दीन ,हमीला ,मो.इमरान ,समसुद्दीन ,जमीला , जरीना ,तारा ,बोबी ,बिल्कीस , नरगिस , शमशेर आदि रालोद कार्यकर्ता मौजूद थे।
डॉ विनय शौनक कासगंज।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks