विधि विभाग में बदलते शैक्षिक परिवेश में विधिक शिक्षा पर संगोष्ठी

विधि विभाग में बदलते शैक्षिक परिवेश में विधिक शिक्षा पर संगोष्ठी।

दिनांक 12 फरवरी 2023 को पूर्वाहन 12:00 बजे, लाइब्रेरी हाल, विधि सकाय, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ, वाराणसी में परिचर्चा का आयोजन किया गया, जिसका विषय बदलते शैक्षिक परिवेश में विधिक शिक्षा के नये आयाम रहा। परिचर्चा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ० अजय कृष्ण विश्वेष, (जिला एवं सत्र न्यायाधीश,वाराणसी) ने अपने वक्तव्य में कहा कि न्याय व्यवस्था को चुस्त एवं दुरुस्त रखने के लिए ज्ञान का विस्तार एवं समय के अनुसार डिजिटलीकरण को आत्मसात करना चाहिए। आपने छात्रों को विधि के विभिन्न दृष्टान्तों का हवाला दे कर मेहनत एवं लगन से पढ़ने की सीख दी।
परिचर्चा के दूसरे वक्ता श्री अश्वनी कुमार (सी० जे०एम० वाराणसी) ने भी विधि में शिक्षा के विभिन्न आयामों की चर्चा की। परिचर्चा के अध्यक्षीय सम्बोधन मा० प्रो० आनन्द कुमार त्यागी, कुलपति, म०गा०काशी विद्यापीठ ने कहा कि वर्तमान में विधि शिक्षा में प्रौद्योगिकी का बढ़ता वर्चस्व एवं वैश्विक समाज के साथ तालमेल बैठा कर ही विधि शिक्षा के उद्देश्य को प्राप्त किया जा सकता है। इस अवसर पर छात्रों के साथ अन्तरक्रियात्मक संवाद का भी आयोजन किया गया।
परिचर्चा में अतिथियों का स्वागत प्रो० रंजन कुमार ने किया। संचालन डॉ० मेराज हाशमी एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ० शिल्पी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर डॉ० हसराज श्री कुलदीप नारायण एवं डॉ० रामजतन प्रसाद, डॉ० शशंक चन्देल, श्री धनन्जय कुमार शर्मा एवं पदन कमार सहित सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks