
गुरुवार को शहर के कई इलाकों में सेनिटाइजेशन कराया गया। कोरोना से प्रभावित इलाकों में मझोला और लाइनपार इलाके ज्यादा है। नगर निगम और दमकल विभाग ने ग्यारह इलाकों को सेनिटाइज किया।
सहायक नगर आयुक्त दीप शिखा पांडेय ने बताया कि बुधवार को संक्रमित मिले इलाकों को सेनिटाइज कराने को अभियान चलाया गया। सबसे ज्यादा संक्रमण प्रभावित इलाके लाइनपार और मझोला क्षेत्र रहे। निगम ने इन इलाकों के अलावा चन्द्र नगर, गोविंद नगर, भूड़े का चौराहा, बंगला गांव, दसवांघाट, दौलत बाग में सेनिटाइजेशन कराया गया। कलेक्ट्रेट के अलावा मिलन विहार, सम्राट अशोक नगर, एकता कालोनी, बसंत विहार, मानसरोवर, पटेल नगर, लोकोशेड, आजाद नगर आदि जगहों को सेनिटाइज किया गया।