एटा ब्रेकिंग:

राशन डीलर की दबंगई का सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
जनपद एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के नौरंगाबाद दबंग राशन डीलर गरीब कार्ड धारकों को दे रहा है खुले में धमकी वीडियो हुआ वायरल ॥
वायरल वीडियो में सरेआम राशन डीलर प्रताप सिंह एक किलोग्राम कम राशन देने की दे रहा है धमकी ॥
वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरल ॥
वीडियो में राशन कार्ड धारक महिला को पूरा राशन मांगने पर अपने कोटे से भी भगाए जाने की दे रहा है धमकी ॥
एक तरफ योगी आदित्यनाथ की सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति को अपना रही है और प्रदेश भर में लागू की जा रही है ॥
लेकिन जनपद एटा के सकीट ब्लॉक क्षेत्र के नौरंगाबाद में राशन डीलर प्रताप सिंह की दबंगई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है ॥
वीडियो वायरल होने के बाद वही क्षेत्रीय खाद्य निरीक्षक एवं जिला पूर्ति निरीक्षक इस मामले पर अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं ॥
वही जिला स्तरीय अधिकारियों के द्वारा भी इस मामले पर कोई कार्यवाही नहीं की गई है अब देखने वाली बात यह है कि कब होगी इस दबंग राशन डीलर पर कार्यवाही ॥
कब तक कार्ड धारकों को नहीं दिया जाएगा पूरा राशन योगी सरकार के दावे हो रहे हैं झूठे नहीं मिल पा रहा कार्ड धारकों को पूरा राशन क्यों नहीं की जा रही राशन डीलरों पर कड़ी कार्यवाही
दबंग डीलर की दबंगई से आहत कार्ड धारक कभी भी ले सकते हैं बड़े आंदोलन का रुप.॥