
एटा – महिला थाना पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न तथा जबरन गर्भपात कराने की घटना में वांछित आरोपी सास गिरफ्तार।।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत महिला थाना पुलिस द्वारा दहेज उत्पीड़न तथा जबरन गर्भपात कराने की घटना में महिला थाना एटा पर पंजीकृत मुअसं.- 23/2022 धारा 498A/313/323/506 आईपीसी & 3/4 D.P.Act में वांछित चल रही (सास) अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया है गिरफ्तार अभियुक्ता के विरुद्ध थाना स्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
1.प्रभारी निरीक्षक श्रीमती नंदनी सिंह
2.उप निरीक्षक श्री रनवीर सिंह
3.आरक्षी 659धर्मवीर सिंह
4महिला आरक्षी 727 प्रेमकांति
5.महिला आरक्षी 331 शिवानी त्यागी