
एटा 11फरवरी । विश्व हिन्दू परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने कहा कि 14 फरवरी को युवा वैलेंटाइन डे मनाते हैं जोकि पश्चिमी सभ्यता का प्रतीक है इसका विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल, दुर्गा वाहिनी, पूर्ण रूपेण विरोध करेगी इसको किसी भी हालत में मनाने नहीं दिया जाएगा आज की युवा पीढ़ी अपने महापुरुषों को भूलती जा रही है तथा पश्चिमी सभ्यता की ओर निरंतर बढ़ती जा रही है।यह इसलिए हो रहा है कि अब परिवार संगठित ना होकर मैं और मेरे बच्चों में बट गया है क्योंकि पहले संगठित परिवार होते थे तो दादा दादी चाचा चाची ताऊ ताई बुआ लोगों के बीच में जब बच्चे रहते थे तो यह लोग बच्चों को महापुरुषों के बारे में कहानियां सुनाते थे लेकिन जब परिवार मैं और मेरे बच्चों में बट गया तो बच्चे मोबाइलों से जुड़ गए जिसके कारण वैलेंटाइन डे,रोज डे,आदि को समझने लगे तथा महापुरुषों को भूल गए क्योंकि वह महापुरुषों के बारे में जानते ही नहीं है।
श्री चौहान ने कहा कि मेरा शहर के सभी गिफ्ट कलेक्शन दुकानदार भाइयों से अपील है कि 14 फरवरी के दिन वह लोग अपनी अपनी दुकानों को बंद रखकर हम लोगों का साथ दें ताकि वैलेंटाइन डे जैसी कैंसर बीमारी को रोका जा सके।
श्री चौहान ने कहा कि 14 फरवरी के दिन बजरंग दल की व दुर्गा वाहिनी की टीमें शहर के चप्पे-चप्पे पर नजर रखेंगी तथा रेलवे स्टेशन, पार्क, होटलों,आदि पर भी नजर रखी जाएगी।