जेल सुधारक डॉ. रघुनंदन गुडविल अंबेसडर मनोनीत

जेल सुधारक डॉ. रघुनंदन गुडविल अंबेसडर मनोनीत

दवा कंपनी प्लैक्षा फार्मा ने दी जिम्मेदारी
अहमदाबाद में है कंपनी का मुख्यालय
नशा मुक्ति के क्षेत्र में कर रही है काम
कासगंज जेल से होगी शुरुआत।
कासगंज 11 फरवरी पिछले 16 वर्षों से जेल सुधारों के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य करने वाले सामाजिक कार्यकर्ता, जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन को गुजरात के अहमदाबाद स्थित दबा कंपनी प्लैक्षा फार्मा ने अपना गुडविल अंबेसडर मनोनीत किया है। कंपनी नशा मुक्ति के क्षेत्र में अपने सामाजिक सरोकारों को उत्तर प्रदेश की जेलों में विस्तारित करना चाहती है और इसकी शुरुआत जनपद कारागार कासगंज से प्रारंभ होगी। कंपनी गुजरात प्रदेश में नशा मुक्ति के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं दे रही है।जेल सुधारों के क्षेत्र में डॉ रघुनंदन के कई अभियान सफलतापूर्वक ऊंचाइयां पर पहुंचे हैं और 15 अगस्त 2022 में उन्होंने जनपद कारागार कासगंज में दुनिया का सबसे बड़ा तिरंगा फहराया था जो अपने आप में एक विश्वा कीर्तिमान है। इन्हीं उपलब्धियों को कंपनी ने गुडविल एंबेसडर बनाए जाने का आधार बनाया है।
जेल सुधारक डॉ प्रदीप रघुनंदन 16 वर्षों से अपने विभिन्न अभियानों के द्वारा बंदी सुधार के कार्यक्रमों में लगे हुए हैं l जनपद कारागार एटा को देश का पहला आई.एस.ओ सर्टिफाइड कारागार बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी। उन्होंने वर्ष 2008 में अपने अभियान के जरिए बंदियों के लिए शिक्षा का अधिनियम लागू कराया। जेल रेडियो के माध्यम से बंदियों का स्वास्थ्य मनोरंजन, रचनात्मक लेखन अभियान के जरिए कविता, कहानी ,गीत गजल और निबंध के क्षेत्र में बंदियों की प्रतिभाओं को तराश कर उन्हें लेखक के रूप में प्रदेश स्तरीय मंच पर प्रस्तुत करना, खेलकूद एवं योगा के माध्यम से बंदियों को मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के उनके अभियान जेल विभाग के द्वारा स्वीकार किए गए और जेल महानिदेशक आनंद कुमार ने उन्हें प्रदेश की सभी जिलों में बंदी कल्याण गतिविधियां आयोजित करने हेतु अधिकृत किया।
डॉ प्रदीप रघुनंदन को दर्जनों बार अपने बंदी कल्याण कार्यक्रमों हेतु राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर कई अवार्ड से सम्मानित किया जा चुका है l 26 जनवरी 2020 को जेल महानिदेशक उत्तर प्रदेश आनंद कुमार ने उन्हें सर्वश्रेष्ठ जेल सुधारक के रूप में जेल मुख्यालय में सम्मानित किया। रेडियो ऑस्ट्रेलिया ने भी डॉ रघुनंदन के ऊपर एक 10 मिनट की ऑडियो सीरीज प्रसारित की थी।
जेल सुधारक डॉ.प्रदीप रघुनंदन को गुडविल एंबेसडर मनोनीत किए जाने पर जिला कारागार के अधीक्षक विजय विक्रम सिंह पूर्व जेलर अवध नारायण सिंह ,अपर पुलिस अधीक्षक जितेंद्र दुबे प्रो. डॉ. राधाकृष्ण दीक्षित, प्राचार्य एके रस्तोगी, बाल कल्याण समिति कासगंज के प्रवीण शर्मा ,डॉ. लायक अली मो. फारूक, शशि वाला गुप्ता,चंद्रप्रभा सिंह।
मनोज मधुबन निर्मल सक्सेना मनोज मंजूर डॉक्टर शैलजा दुबे शरद कांत मिश्रा लंकेश डॉक्टर राकेश मधुकर बलराम शरद सहित गणमान्य लोगों ने हर्ष व्यक्त किया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks