
जिला कैम्प कार्यालय पर नव नियुक्त जिलाध्यक्ष के स्वागत।
राष्ट्रीय लोक दल की जिलाध्यक्ष आसमां वारसी ने सहावर के मौहल्ला काजी में कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं और आम जन से भेट के दौरान कहा की आम जनता सरकार की ग़लत नीतियों के कारण मंहगाई और बेरोज़गारी से परेशान हैं , विभागों में पद खाली पड़े हैं और पढे लिखे नौजवान ,युवा नौकरी के लिए भटक रहे हैं , गन्ना किसानों को गन्ने का उचित मूल्य नहीं मिल रहा , पैट्रोल , डीजल ,रसोई गैस के दाम बढ़ते ही जा रहें हैं गरीब की , मीडियम क्लास को गुजारा करना मुश्किल हो रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय लोक दल आम आदमी के हितों के लिए हमेशा आवाज बुलंद रखेगा , उन्होंने आगामी चुनाव में रालोद के हाथ मजबूत करने की , लोगों से अपील की।