
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते नाबालिग से छेड़छाड़ करने के मामले में एक आरोपी को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से 04 वर्ष कारावास व ₹25,500 /- के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए-
आज दिनांक 10.02.2023 को अभियुक्त प्रीतम पुत्र राजकुमार निवासी सिकन्दरपुर डौंगा थाना नयागांव जनपद एटासंबंधित मुअसं– 176/16 धारा 354,506 भादवि व 7/8 पोक्सो अधि0 थाना नयागांव जनपद एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय पोक्सो एक्सक्लूसिव कोर्ट एटा द्वारा अभियुक्त को 04 वर्ष कठोर कारावास एवं 25500/- रू0 अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।