सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सर्व समाज समाजवादी पार्टी के साथ होने का संकेत दिया।

आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को सपा प्रमुख नेता विरोधी दल विधानसभा व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय समता पार्टी संस्थापक शशी प्रताप सिंह के आवास पर 1:00 बजे पहुंचे पहुंचने के बाद राष्ट्रीय समता पार्टी कार्यकर्ताओं की तरफ से जोरदार स्वागत किया गया बाबा भोलेनाथ की फोटो पेश किया गया शशी प्रताप सिंह के परिवार की तरफ से दोस्ती की मिसाल कृष्ण और अर्जुन की स्मृति चिन्ह बैठकर राष्ट्रीय समता पार्टी संस्थापक व सपा प्रमुख को जनमानस हित हेतु साथ में आगे बढ़ने का संकेत दिया वहीं पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सर्व समाज समाजवादी पार्टी के साथ होने का संकेत देते हुए राष्ट्रीय समता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव व प्रवक्ता प्रकाश जायसवाल के जन्मदिन पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने साथ में केक काटकर मनाया।
संस्थापक शशि प्रताप ने कहा की मित्रता के साथ-साथ राजनीतिक विचारधारा भी रासपा व सपा की एक है इस विचारधारा को हम साथ मिलकर जन-जन तक पहुंचाएंगे लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ेंगे नगर निगम में सपा मेयर प्रत्याशी को जीता कर परचम लहराने का काम करेंगे 27 साल की पुरानी इमारत गिरा कर समाजवादी किला बनाएंगे भाजपा की थकबाकी से जनता को बचाएंगे जल्द ही संविधान बचाओ यात्रा का शुभारंभ भी किया जाएगा ओमप्रकाश राजभर की मांग गाजीपुर जिला का नाम बदलने के सवाल पर शशि प्रताप में कहा कि सबसे पहले ओपी राजभर का नाम बदलकर झूठा राजभर रखना चाहिए।
स्वागत करने वालों में सर्वश्री शशी प्रताप सिंह संस्थापक श्रीमती वंदना सिंह अध्यक्ष महिला मंच प्रकाश जायसवाल राष्ट्रीय महासचिव प्रवक्ता राजकुमार गुप्ता राष्ट्रीय सलाहकार राम बचन यादव प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन राजकुमार अध्यक्ष रेखा सिंह दीपक सिंह सुमन सिंह जय नाथ यादव रामप्रकाश यादव गुलाब राजभर जितेंद्र पटेल धनराज पटेल रवि कपूर संतोष कपूर नेहरू राजभर हिर्दय राजभर राज बहादुर पटेल प्रेमनाथ सिंह दिनेश पटेल अरविंद सिंह सुजीत यादव वरुण सिंह मृत्युंजय सिंह डॉ संजय कुमार अजय मिश्रा केशव सिंह सूरज यादव विजय सोनकर सुनील प्रजापति रमेश राजभर दिलीप श्रीवास्तव सुजीत गुप्ता विजेंद्र पाल शहीद सैकड़ों लोग उपस्थित थे।