रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ाए जाने की मांग की

कोटर तहसील क्षेत्रवासियों ने कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह तोमर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव लड़ाए जाने की मांग की है
कोटर। विंध्य प्रदेश क्षेत्र के कद्दावर कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी व मध्य प्रदेश के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह तोमर को कोटर नगर परिषद एवं पूरे कोटर तहसील क्षेत्र के सभी आम जनमानस समुदाय ग्रामीणों किसान भाइयों ने रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष माननीय पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महोदय से रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट से विधानसभा प्रत्याशी बनाए जाने की मांग की है इस संबंध में ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जब से रामपुर विधानसभा का गठन हुआ और जब से विधानसभा क्षेत्र रामपुर बघेलान के विधायक जीते तब से कोटर नगर परिषद एवं कोटर तहसील क्षेत्र का समुचित विकास नहीं हो पाया है कोटर तहसील क्षेत्र रामपुर विधानसभा क्षेत्र का सबसे पिछड़ा हुआ इलाका है और यहां पर इस क्षेत्र का आज दिनांक तक कांग्रेस पार्टी ने कोटर तहसील क्षेत्र के कैंडिडेट को पार्टी का टिकट देकर विधायक का चुनाव नहीं लड़ाया गया इसलिए हमारे कोटर तहसील क्षेत्र के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है सतना शहरी क्षेत्र से कोटर नगर परिषद एवं कोटर तहसील क्षेत्र की दूरी महज 18 से 20 किलोमीटर है इसलिए कोटर तहसील क्षेत्र एवं कोटर नगर परिषद को रामपुर बाघेलान विधानसभा क्षेत्र से काटकर अलग से कोटर विधानसभा क्षेत्र घोषित किया जाए तथा होने वाले 2023 के मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कोटर नगर परिषद के लाडले सपूत विंध्य प्रदेश के कद्दावर नेता पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री सुधीर सिंह तोमर को रामपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस पार्टी की टिकट पर प्रत्याशी घोषित कर चुनाव लगाए जाने की मांग ग्रामीणों क्षेत्रवासियों आम जनमानस समुदाय को टर्न तहसील क्षेत्र के लोगों ने की है

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks