द्वितीय चरण की कार्यवाही में झोलीछापों के विरूद्द एफ.आई.आर. करायी जाऐगी !

सीएमओ के आक्रामक तेवरों से झोलाछाप हलकान – तीन हॉस्पीटल व क्लीनिक हुऐ सील तो चार को थमाऐ गऐ नोटिस

एटा ! आज शुक्रवार को सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी के आक्रामक तेवरों के चलते जिले के फर्जी झोलाछाप डाक्टर हलकान नजर आऐ तो वहीं तमाम झोलाछाप अपने अपने स्वास्थ्य प्रतिष्ठान बंद कर नौ दो ग्यारह हो लिऐ है !
एसीएमओ डा. सर्वेश कुमार की टीम द्वारा आज आगरा रोड पर पूजा स्पेशिलिटी हॉस्पीटल व आर. एस. हॉस्पीटल एवं सिटी हॉस्पीटल सहित क्रष्णा पैथलॉजी को नोटिस दिऐ गऐ तो कासगंज रोड पर बालाजी क्लीनिक , मां वैष्णो क्लीनिक तथा जनसेवा हॉस्पीटल के विरूद्द जबर्दस्त कार्यवाही करते हुऐ संस्थानो को सील किया गया है ! कासगंज रोड व आगरा रोड पर आज स्वास्थ्य विभाग की छापामार कार्यवाही से सैकडों झोलाछाप अपने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराकर रफू चक्कर हो लिऐ है ! अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. सर्वेश कुमार ने बताया कि झोलाछाप चिकित्सकों के विरूद्ग अभियान निर्बाध गति से जारी रहेगा ! उन्होने बताया कि यह तो प्रथम चरण की कार्यवाही है तथा द्वितीय चरण की कार्यवाही में झोलीछापों के विरूद्द एफ.आई.आर. करायी जाऐगी !

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks