20 फरवरी को वाराणसी में दिया जाएगा पूर्व सैनिकों के अधिकारों को लेकर जिलाधिकारी वाराणसी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित पत्रक

*20 फरवरी 2023 को दिल्ली के जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों के महा प्रदर्शन को भारतीय मीडिया फाउंडेशन की ओर से दिया गया संपूर्ण समर्थन।*
*पूर्व सैनिकों के अधिकार सम्मान सुरक्षा के महा प्रदर्शन के समर्थन में वाराणसी जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित दिया जाएगा पत्रक*

BMF परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं परिवहन मीडिया अधिकारी जुबेर खान बागी की खास रिपोर्ट।
वाराणसी ब्यूरो-
भारतीय मीडिया फाउंडेशन के केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक एके बिंदुसार जी, राष्ट्रीय चेयरमैन श्री संजय कुमार मौर्य जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहम्मद आसिफ अंसारी जी के द्वारा 20 फरवरी को दिल्ली के जंतर मंतर पर पूर्व सैनिकों के द्वारा किए जा रहे महा प्रदर्शन को समर्थन देने की घोषणा की गई है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जुबेर खान बागी ने बताया कि 20 फरवरी को  जिला अधिकारी वाराणसी  के माध्यम से भारत की  महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम संबोधित पत्रक दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि भारतीय मीडिया फाउंडेशन परिवहन फोरम की ओर से भी वाराणसी के चालकों की समस्याओं स्टैंड संचालक की समस्याओं एवं ऑटो स्टैंड की समुचित व्यवस्था कराने सहित महत्वपूर्ण मांगों को लेकर के भी पत्रक 20 फरवरी 2023 को देने का निर्णय लिया गया है।
20 फरवरी 2023 को पत्रक सौपने के कार्यक्रम की अगुवाई भारतीय मीडिया फाउंडेशन के संस्थापक एवं केंद्रीय मैनेजमेंट अफेयर्स कमेटी के केंद्रीय अध्यक्ष श्री एके बिंदुसार जी करेंगे जिसमें वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर के मीडिया अधिकारियों, परिवहन मीडिया अधिकारियों, सैनिक मीडिया अधिकारियों, महिला मीडिया अधिकारियों, युवा मीडिया अधिकारियों सहित सैकड़ों की तादाद में पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहेंगे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks