
एटा ब्रेकिंग- उपायुक्त खाद्य अलीगढ़ मंडल अलीगढ़ ने राशन की दुकान का किया औचक निरीक्षण।
औचक निरीक्षण में क्रय- विक्रय सहकारी समिति सीएमएस अलीगंज रोड एटा मिली बंद।
अधिकारियों के पहुँचने के बाद विक्रेता ने खोली दुकान।
समिति खुलने के बाद राशन लेने पहुंचे कार्ड धारक।
उपायुक्त खाद्य के औचक निरीक्षण से राशन डीलरों में मचा हड़कंप।
राशन वितरण का उपायुक्त खाद्य मदन यादव ने लिया जायजा।
राशन लेने पहुंचे कार्डधारकों से खाद्य आयुक्त ने बातचीत।
निरीक्षण के दौरान उपायुक्त खाद्य मदन यादव ने बारीकी से की जाँच पड़ताल।
औचक निरीक्षण के दौरान उपायुक्त खाद्य मदन यादव, जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश गुप्ता, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रामदत्त और विभागीय कर्मचारी रहे मौजूद।