डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दुर्घटना में 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत…

तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, दुर्घटना में 3 साल के बच्चे की दर्दनाक मौत…

जनपद सहारनपुर के बिहारीगढ़ क्षेत्र के अंतर्गत शिवालिक की पहाड़ियों में बसे गांव मोहंड मैप आज दर्दनाक हादसा हुआ हादसे में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को टक्कर मारी दुर्घटना में 3 साल के मासूम की दर्दनाक मौत हुई।
मिली जानकारी के अनुसार मोहंड गांव में नियामतपुर निवासी तस्लीम का 3 साल का मासूम बेटा उमर अपने मामा के यहां आया हुआ था । मामा बाइक पर सवार होकर रोड क्रॉस कर रहा था तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी । टक्कर लगते ही बाइक सवार साइड में जा गिरा और मासूम बच्चा उमर सड़क पर गिर गया जिसके ऊपर से डंपर गुजर गया और बच्चे की मौके पर मौत हो गई मासूम बच्चे के दुर्घटना में मरने की खबर आग की तरह फैल गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई जो सड़क पर जाम लगाने के लिए उतारू थी लेकिन बिहारीगढ़ थाना अध्यक्ष बीनू चौधरी तुरंत मौके पर पहुंचे और किसी तरह स्थिति को संभाला थाना अध्यक्ष बीनू चौधरी ने उच्च अधिकारियों को घटना से अवगत कराया और मौके पर बेहट एसडीएम एवं सीओ पहुंचे और पूरे घटनाक्रम पर नजरें गड़ाए रखी।
पीड़ित परिवार ने बच्चे का पीएम कराने से मना कर दी पीड़ित परिवार गमजदा था सभी लोगों का रो-रो कर बुरा हाल सबके दिलों को दहला रहा था

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks