परीक्षा में बाधा डाली तो लगेगा गैंगस्टर-एनएसए डीआईओएस, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा, । बोर्ड परीक्षा में बाधा डालने वाले व्यक्तियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी। नकल माफियाओं से सांठगांठ करके परीक्षा संचालन में अवरोध उत्पन्न करने वालों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी। 16 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर डीआईओएस मिथलेश कुमार ने यह जानकारी दी है।
डीआईओएस ने बताया कि बोर्डपरीक्षा के संचालन में किसी भी तरह से परीक्षा की व्यवस्था को प्रभावित करने का प्रयास किया जाता है। तब उस व्यक्ति के विरुद्ध गैंगस्टर के तहत कार्रवाई की जाएगी। कानून व्यवस्था बाधित करने पर एनएसए की कार्रवई होगी। इसके साथ ही सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचना डालने पर उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बोर्ड परीक्षा 16 फरवरी से शुरू होकर चार मार्च तक संचालित होगी। परीक्षा में नकल की रोकथाम के लिए पांच जोनल, 23 सेक्टर और 101 स्टेटिक मजिस्टे तैनात किए गए हैं। प्रश्न पत्र, उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षा के लिए परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस फोर्स तैनात रहेगी। प्रत्येक दिन परीक्षा संपन्न होने के बाद संकलन, उपसंकलन केन्द्र पर उत्तर पुस्तिकायें पहुंचाने के लिए पुलिस प्रशासन की जिम्मेदारी होगी। रास्ते में बंडल के साथ छेड़छाड़ कर उत्तर पुस्तिकाआं को बदलने की शिकायत पर अंकुश लगाया जा सके। डीआईओएस ने बताया कि प्रश्न पत्र डबल लॉक में तीन सदस्यों, केन्द्र व्यवस्थापक, बाहय केन्द्र व्यवस्थापक एवं स्टेटिक मजिस्ट्रेट प्राप्त करेंगे। उसे सीसीटीवी निगरानी में शील करेंगे। परीक्षा अवधि में प्रश्न पत्र खोलते समय स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केन्द्र व्यवस्थापक की उपस्थिति अनिवार्य होगी। किसी की अनुपस्थिति की दाश में उत्तरदायित्व निर्धारित करते हुए कठोर कार्रवाई होगी।
570 माध्यमिक विद्यालयों में प्रवेश पत्र का वितरण शुरू
एटा। माध्यमिक शिक्षा परिषद के 570 कॉलेजों में हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र वितरण का कार्य शुरू हो गया है। बसुंधरा स्थित भारतीय आदर्श इंटर कालेज में मंगलवार से प्रवेश पत्र वितरण शुरू किया गया है। प्रधानाचार्य संजीव उपाध्याय ने बताया कि उनके यहां हाईस्कूल के 101 और इंटरमीडिएट के 111 परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र आज वितरित किए गए हैं।