नियम विरुद्ध हॉस्पीटल में महिला की मौत
परिजनों ने हंगामा काट की तोड़ फोड़, मूक बने रहे अफसर, घटना के तीन घंटे बाद भी नही हो पा रही कार्यवाही

एटा । जिले में स्वास्थ्य विभाग और पुलिस व्यवस्था कितनी मजबूत है इसका प्रमाण कोई और क्या होगा ताजा प्रमाण की बात करें तो शहर के आगरा रोड़ स्थित वर्कशॉप पुलिया के नजदीक नियम विरुद्ध चलते एक हॉस्पिटल पर हुई एक महिला की मौत और परिजनों द्वारा हंगामा एव तोड़ फोड़ की घटना के बाबजूद अब तक कार्यबाई न हो हैं । मौके की नजाकत पर नजर डाली तो नजारे खुद सच्चाई की गवाही देने लगे क्यों कि घटना के घण्टो बाद भी मौके पर पुलिस और स्वास्थ विभाग के अधिकारी मूक बने बेबश से खड़े देखे गये । सोचनीय विषय तो यह हैं कि ये हाल उस स्थान पर घटी घटना का हैं जहाँ से चंद कदम दूरी पर जनपद के जिला जज,डीएम,एसएसपी और स्वयं सीएमओ के आवास हैं । कम लिखा हैं अधिक समझना क्योंकि आप स्वयं समझदार हैं ….