32वें दिन आश्वासन 20 दिनों के लिए धरना किया स्थगित

भारतीय किसान यूनियन स्वराज के धरना दे रहे किसानों से मिलने पहुंचे उपजिलाधिकारी कासगंज सदर ने 32वें दिन आश्वासन 20 दिनों के लिए धरना किया स्थगित

कासगंज,सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत धन्यवाद
जैसा कि आप सभी किसान भाइयों को पता है कि दिनांक 26 सितंबर 2022 कासगंज कोतवाली परिसर में किसानों पर हुए प्राणघातक हमले एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कुलदीप पांडे जी 6 जनवरी को हुए हमले के साथ तीन-तीन बार प्राणघातक हमलों को लेकर न्याय के लिए 6 जनवरी 23 से लगातार अनिश्चितकालीन धरने चला रहा था,कल दिनांक 6 फरवरी की शाम SDM सदर श्री पंकज कुमार जी,उनके साथ पहुंचे सदर कोतवाल श्री वीरेन्द्र प्रताप गिरी एवं कोतवाल ढोलना श्री राजकुमार शर्मा जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से चली तकरीबन 2 घंटे वार्ता एवं किसानों के बीच बैठकर श्रीमान जिला अधिकारी महोदय और श्रीमान पुलिस अधीक्षक कासगंज के मांगो के प्रति कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया पूरी होने तक 20 दिन के अंदर मांगे पूरी करने का आश्वासन दिया गया है तब तक के लिए धरना स्थगित कर दिया गया है जिससे सभी सहमत किसानों ने उच्च अधिकारियों के आश्वासन पर विश्वास रखते हुए 26 फरवरी 23 तक के लिए धरना स्थगित किया गया है…

आशीष पांडेय प्रदेश अध्यक्ष भाकियू (स्वराज) उ०प्र०

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks