
एटा शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि के नेतृत्व में दोपहर 03 बजे वार्ड नंबर 01 वार्ड नंबर 16 वार्ड नंबर 17 में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत एक नुक्कड़ सभा से शुरू हुई
अध्यक्षता शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने की संचालन वार्ड नंबर 16 के अध्यक्ष प्रमोद कुमार बंटी ने किया।
नुक्कड़ सभा में उपस्थित कांग्रेस जनों को संबोधित करते हुए शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनीत पाराशर बाल्मीकि ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा का दूसरा पहलू हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है जो सफलता हाथ से हाथ जोड़ो अभियान को धीरे धीरे मिलना शुरू हुई है उससे लग रहा है कि आने वाले समय में एक बड़ा परिवर्तन होने जा रहा है आज हर वर्ग लगातार बढ़ रही महंगाई ,युवा वर्ग बेरोजगारी, व्यापारी वर्ग तरह-तरह के टैक्स आदि से परेशान है देश और प्रदेश की जनता अब यह समझ चुकी है कि उनको सिर्फ सपने दिखाए गए और बड़े उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाया गया हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के माध्यम से भाजपा सरकार की तमाम विफलताओं को जनविरोधी नीतियों को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है युवा कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष आदर्श मिश्रा डैनी एवं ठाकुर अनिल सोलंकी संगठन उपाध्यक्ष ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा की अपार सफलता के संदेशों को घर घर तक पहुंचाने का एक महा अभियान हाथ से हाथ जोड़ो अभियान है जिसके माध्यम से कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से सीधे संवाद बना रहे हैं ।
उपस्थित कांग्रेस जनों मे अनुसूचित जाति के जिलाध्यक्ष चंद्रकांत गांधी अनुसूची जाति के शहर अध्यक्ष पूर्व सभासद सुभाष सागर एडवोकेट युवा नेता विकास गौतम युवा नेता रियाज अब्बास मधुकर कश्यप सुल्तान अली अब्बास रवि कुमार चक सिंटू कुमार चंदन पाराशर पीयूष पाराशर मोहम्मद तसव्वर हीरा पाराशर प्रियांशु पाराशर बड़ी संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे ।