यूपी में रोडवेज बसों व ऑटो का बढ़ा हुआ किराया लागू

यूपी में रोडवेज बसों व ऑटो का बढ़ा हुआ किराया लागू

लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) ने अपनी बसों का किराया बढ़ाने का फैसला किया है। रोडवेज ने दो वर्षों बाद प्रति किलोमीटर यात्री किराए में 25 पैसे की वृद्धि कर दी है। इसके साथ ही ऑटो व टेम्पो के किराए में बढ़ोतरी की गई है। रात्रि 12 बजे से बढ़ा किराया वसूल किया जाएगा।

परिवहन आयुक्त एल. वेंकटेश्वर लू ने राज्य परिवहन प्राधिकरण के अध्यक्ष के तौर पर सोमवार को इस संबंध में नई अधिसूचना जारी की। इसमें साधारण बसों का अधिकतम किराया 1.30 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर तय किया गया है। यह अधिसूचना पहली जनवरी 2020 को को जारी अधिसूचना का स्थान लेगी, जिसमें 1.05 रुपये प्रति यात्री प्रति किलोमीटर किराया तय किया गया था। रोडवेज बस से 100 किलोमीटर की यात्रा पर 25 रुपये ज्यादा किराया देना होगा। इस बढ़ोतरी से रोडवेज को हर माह 2.5 करोड़ रुपये ज्यादा राजस्व मिलने का अनुमान है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks