
युवती से दुष्कर्म कर वीडियो कर दिया वायरल, मुकदमा दर्ज
जैथरा, एटा। घर पर किसी काम से आई युवती को आरोपी ने पकड़ लिया और डरा-धमकाकर दुष्कर्म किया। अश्लील वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर युवती को खामोश रहने को कहा। आरोपी के दोस्तों ने वीडियो को वायरल कर दिया। पीड़िता ने तीन आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है।
थाना जैथरा के एक गांव निवासी पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो साल पहले वह किसी काम से गांव अहमदपुर निवासी धर्मेन्द्र सिंह के घर पर गई थी। आरोप है कि आरोपी अजय उर्फ बाबू पुत्र धर्मेन्द घर पर अकेला था और कोई भी घरवालें मौजूद नहीं थे। आरोप है कि अजय ने ड़रा-धमकाकर पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बना ली है। वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने किसी से शिकायत नहीं की। आरोप है कि वीडियो को आरोपी से उसके दोस्त सत्यवीर सिंह, देवेश निवासी अहमदपुरकलां जैथरा ने ले ली। दोनों दोस्तों ने वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर ली। वीडियो पीड़िता के घरवालों तक पहुंच गई। जानकारी होने के बाद घरवालें पीड़िता को लेकर थाना जैथरा पहुंचे और मामले में शिकायत की है। जैथरा पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।