
बहू और मायके वालों ने सास-ससुर को पीटा
एटा। संपत्ति बंटवारे के विवाद में पत्नी ने अपने मायकेवालों के साथ मिलकर सास-ससुर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। पति का पता नहीं चला है। दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
थाना जैथरा के गांव गढ़ी रोशन निवासी बाबूराम, पत्नी सत्यवती को रविवार रात को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि बेटे दीपक की शादी गांव अगौनापुर नयागांव में हुई है। आरोप है कि बहू के घरवाले संपत्ति बंटवारे को कहते हैं। उसी विवाद में रविवार को बहू ने अपने भाई, बहन, मां को घर पर बुला लिया और हमला कर घायल कर दिया। हमले के बाद से बेटा दीपक का पता नहीं चला है। जैथरा पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जैथरा पुलिस को मामले में तहरीर का इंतजार है।