
एटा,7फरवरी ।विश्व परिषद के विभागाध्यक्ष अरविन्द सिंह चौहान ने बताया कि विश्व हिन्दू
परिषद ब्रज प्रांत की प्रांत बैठक सरस्वती शिशु मंदिर नैनीताल रोड, बरेली में दो दिवसीय बैठक दिनांक 4 व 5 फरवरी 2023 को संपन्न हुई!
जिसमें गौरक्षा आयाम को छोड़कर सम्पूर्ण प्रांतकार्यकारिणी एवं जिला कार्यकारिणी, विभाग टोली तथा गौरक्षा आयाम को छोड़कर सभी आयामों के प्रांत प्रमुख, गौरक्षा आयाम को छोड़कर सभी आयामों के जिला प्रमुख एवं सह जिला प्रमुख शामिल हुए!
बैठक में विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय संयुक्त महामंत्री एवं प्रांत के पालक मान्यवर कोटेश्वर जी एवं क्षेत्र संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद मान्यवर सोहन सिंह सोलंकी जी ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। तथा पिछले कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाएगी जिसको सभी जिलों में अच्छे से पालन करने के निर्देश दिए गए।
श्री चौहान ने कहा कि धर्म रक्षा निधि कार्यक्रम की व्यापक कार्ययोजना बनाई गई जो कि पूरे ब्रज प्रांत में 10 फ़रबरी से प्रारंभ होकर 28 फरवरी तक चलेगा जोकि जिले से लेकर प्रखंड स्तर तक चलेगा। इस कार्यक्रम मैं विश्व हिन्दू परिषद वसभी आयामों के पदाधिकारी व कार्यकर्ता जुटेंगे ।