एटा – थाना जलेसर क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला करने तथा कार्य सरकार में बाधा डालने के मामले में वांछित चल रहा आरोपी गिरफ्तार। *घटना का विवरण:-* दिनांक 22.02.2020 को वादी उप0 निरीक्षक श्री देवेन्द्र सारस्वत थाना जलेसर द्वारा थाना जलेसर पर इस आशय की तहरीर दी गई कि दिनांक 22.02.2020 को समय करीब 02.20 बजे NCR NO- 27/2020 धारा 323, 504 भा0द0वि0 की जाँच के सम्बंध में ग्राम राजारामपुर थाना जलेसर पहुँचे, अभियोग उपरोक्त के वादी श्री वीरेंद्र प्रताप सिंह पुत्र भीमसेन से वार्ता करते समय अचानक प्रतिवादी सत्यपाल पुत्र हरि सिंह अपने गाँव के ही राजकुमार पुत्र भीमसेन, संजय सिंह पुत्र श्रीपाल सिंह, राहुल पुत्र भीमसेन, पूरन सिंह पुत्र सत्यपाल सिंह, आकाश पुत्र सत्यपाल सिंह, श्रीमती सत्यवती पत्नी भीमसेन, श्रीदेवी पत्नी आकाश आदि अन्य 20- 25 अज्ञात लोगों के साथ आया और गाली गलौज करते हुए जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर हमलावर होकर पथराव करने लगे व इन सभी लोगों के द्वारा कार्य सरकार में बाधा पहुंचाई गई है। इस सूचना पर थाना जलेसर पर मुअसं- 53/20 धारा 147, 148, 149, 307, 332, 353, 332, 336, 353 व 504 भादंवि पंजीकृत किया गया। *गिरफ्तारीः-* दिनांक 10.07.2020 को थाना जलेसर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर उक्त घटना के वांछित चल रहे अभियुक्त राजकुमार को समय करीब 10.30 बजे उसी के घर के बाहर सड़क के पास से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना जलेसर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु सार्थक प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त का नामपताः-
- राजकुमार पुत्र भीमसेन निवासी राजरामपुर थाना जलेसर एटा।
