पथराव की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया

एटा–थाना अलीगंज पुलिस को मिली सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा लघुशंका करने को लेकर कस्बा अलीगंज में दो पक्षों में हुए झगड़े एवं पथराव की घटना में वांछित चल रहे 02 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

घटना:- दिनांक 02.02.2023 को कस्बा अलीगंज में मातादीन चौराहा पर दो पक्षों के मध्य डीजे की गाड़ी ले जाते समय चौराहे पर लघुशंका करने को लेकर हुए झगड़े एवं पथराव की घटना के संबंध में थाना अलीगंज पर मुअस– 22/2023 धारा 147, 148, 323, 336 भादवि व 7 सीएलसए एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 06.02.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित चल रहे 02 अभियुक्तगणों को मुखबिर की सूचना पर समय 11.30 बजे कैल्ठा चौराहा के पास से गिरफ्तार गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम पता
1- मुल्लाजी उर्फ असलम पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मातादीन चौराहा कस्बा थाना अलीगंज जनपद एटा
2- खुर्शीद पुत्र सलीम निवासी मोहल्ला मातादीन चौराहा कस्बा थाना अलीगंज एटा

गिरफ्तारी करने वाला पुलिस बल।
1- उप निरीक्षक विजय सिंह
2- आरक्षी मनीष कुमार
3- आरक्षी प्रिंस कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks