प्रदेश में लगातार चौथी बार अलीगढ परिक्षेत्र अलीगढ़ की रैंक प्रथम रही

एटा,
कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र अलीगढ़
दिनांक 06.02.2023 मा० मुख्यमंत्री उ0प्र कार्यालय द्वारा उत्तर प्रदेश में संचालित जनसुनवाई पोर्टल/सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों का पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने पर माह अक्टूबर, नवम्बर, *दिसम्बर 2022 एवं माह जनवरी 2023 से प्रदेश में लगातार चौथी बार अलीगढ परिक्षेत्र अलीगढ़ की रैंक प्रथम रही।* साथ ही परिक्षेत्रीय जनपदों के 14 थानों (जनपद अलीगढ के थाना पिसावा,महिला थाना एवं *जनपद एटा के थाना मरहरा, सकरौली, अलीगंज* एवं जनपद हाथरस के थाना सादाबाद, हाथरस जंक्शन, महिला थाना, मुरसान, सिकन्द्राराउ तथा जनपद कासगंज के जंक्शन,महिला सिढपुरा,ढोलना,साहवर, अमापुर) की माह जनवरी-2023 में प्रथम रैंक प्राप्त हुई । जनसुनवाई पोर्टल/सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से प्राप्त होने वाली शिकायतों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्वक निस्तारण कराये जाने पर पुलिस महानिरीक्षक अलीगढ़ परिक्षेत्र, अलीगढ़ श्री दीपक कुमार द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जनपदों के थाना प्रभारियों का उत्सावर्धन किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks