जनआरोग्य मेले में 55 बुखार व 402 त्वचा रोगी मिले,

जनआरोग्य मेले में 55 बुखार व 402 त्वचा रोगी मिले, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – रविवार को नगला गजपति स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में पहुंचे लोग। मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेले में रविवार को ब्लॉक स्तरीय स्वास्थ्य केंद्रों पर 1833 रोगी पहुंचे। इनमें 55 बुखार और 402 त्वचा रोगी पहुंचे। इनको 36 स्वास्थ्य केंद्रों पर 42 चिकित्सकों ने परीक्षण कर परामर्श दिया।
सीएमओ डा. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को 36 ब्लॉक स्तरीय सीएचसी, पीएचसी पर मुख्यमंत्री जनआरोग्य मेला हुआ। मेला में 1833 रोगी पहुंचे। इनमें 753 पुरुष और 649 महिला और बच्चे शामिल रहे। मेले में 36 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। 684 की आरटीपीसीआर,358 एंटीजन रैपिड किट से कोरोना जांच की गई। कोई पॉजिटिव नहीं मिला। हेपेटाइटिस सी के 14, नेत्र रोग के 39, बुखार के 55, मलेरिया के 18, लीवर के 88, पेट संबंधी 120, गैस संबंधी 201, शुगर के 73, त्वचा के 402, क्षय रोग के 14, खून की कमी के चार, हाइपरटेंशन 17, गर्भवती 31, 611 अन्य बीमारियों से संबंधित रोगी पहुंचे। छह मरीज रेफर किए गए।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks