टेंशन बढ़ा रही बीपी-शुगर, 47246 ने कराई जांच, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा मेडिकल कालेज में संचालित एनसीडी क्लीनिक में मेडिकल आफीसर डा. चैतन्य चौहान लोगों को सलाह देते हुए। तनावभरी जिंदगी लोगों को बीमारियों की सौगात दे रही है। तनाव से लोग बीपी, शुगर, हाईपरटेंशन के शिकार हो रहे हैं। बीमारी की रोकथाम लिए लोग चिकित्सकों से परामर्श कर रहे हैं। वर्ष 2022 में जिले की एनसीडी क्लीनिक में 47246 महिला-पुरुषों में जाकर बीपी, शुगर की जांच कराई है। रोग की पुष्टि होने पर चिकित्सक उनको तनाव से दूर रहने की सलाह दे रहे हैं।
एनसीडी क्लीनिक नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डा. राममोहन तिवारी ने बताया कि वर्ष 2022 में 47,246 लोगों ने जांच कराई है। इनमें 17,836 पुरुष और 29,410 महिलाएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जांच में 3186 पुरुष और 3012 महिलाएं शुगर रोगी निकले। इसी प्रकार 2602 पुरुष और 2415 महिलाओं के बीपी में उतार-चढ़ाव पाया गया। इसके अलावा 819 पुरुष और 784 महिलाएं बीपी-शुगर की रोगी मिले हैं। इनको क्लीनिक में मेडिकल आफीसर डा. चैतन्य चौहान सहित अन्य ने तनाव से दूर रहने की सलाह दी है। इसके अलावा आवश्यक दवाएं दी हैं।
जिले में जांच के लिए छह एनसीडी क्लीनिक संचालित नोडल अधिकारी ने बताया कि बीपी, शुगर की जांच के लिए जिले में छह एनसीडी क्लीनिक संचालित हैं। यह क्लीनिक एटा मेडिकल कालेज, जलेसर, अलीगंज, निधौलीकलां, मारहरा, सकीट सीएचसी पर संचालित हो रही हैं।