मिशन घर घर से कचरा उठाने का कार्य हुआ फेल

मिशन घर घर से कचरा उठाने का कार्य हुआ फेल
शहर के काफी मोहल्लों में एक सप्ताह से नहीं किया जा रहा डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन
न गाड़ी वाला आ रहा,न घर से कचरा निकल रहा, रिपोर्ट योगेश मुदगल

एटा – शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में पिछले एक सप्ताह से कूड़ा कलेक्शन न होने से घरों में रखे डस्टबिन फुल हो चुके हैं। इससे परेशान होकर लोग कूड़े को जहां-तहां फैंक रहे हैं। इससे गली-मोहल्लों में गंदगी बिखरी पड़ी होने के साथ स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ रही हैं।

पिछले एक सप्ताह से शहर के मोहल्ला नई बस्ती, स्वर्णपुरी, शिवगंज, प्रेमनगर, बारह बीघा सहित अन्य कई मोहल्लों में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन नहीं किया जा रहा है। इससे स्थानीय लोगों के घरों पर रखे डस्टबिन पूरी तरह फुल हो चुके हैं। इसके साथ ही लोग गली-मोहल्लों के कोनों, नाले-नालियों एवं आसपास खाली पड़े प्लॉट आदि में कूड़ा फेंकने को मजबूर हैं।

गली-मोहल्लों में गंदगी बिखरी पड़ी होने से राहगीरों के अलावा स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोग कूड़ा कलेक्शन न होने के कारण नगर पालिका में पहुंचकर शिकायत भी कर चुके हैं। उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। स्थानीय बाशिंदों के अनुसार पिछले एक सप्ताह से डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले पालिका कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। इस कारण घरों पर रखे डस्टबिन भर चुके हैं। आखिर कब तक गंदगी को घर में रखे। इस कारण गंदगी को जहां-तहां फेंकना पड़ रहा है।

रविवार को शहर के मोहल्ला नई बस्ती की मुख्य गली में लगा कूड़े का ढेर।

कूड़ा कलेक्शन सफाई नायकों के माध्यम से कराया जा रहा है। कुछ मोहल्लों में कूड़ा कलेक्शन की समस्या कर्मचारी छुट्टी पर चले जाने के कारण हो गई है। दूसरे कर्मचारियों को भेजकर कूड़ा साफ कराया जाएगा।
सुशील गिरी, प्रभारी एसआई, नगर पालिका एटा

एक सप्ताह से अधिक समय हो चुका है। मोहल्लें में डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन करने वाले कर्मचारी नहीं आ रहे हैं। कूड़ा काफी इकह्वा हो गया है। लोग गली-मोहल्लों में कचरा फेंकने को विवश हो रहे हैं।

अमित जैन, स्वर्णपुरी एटा

गली में एक सप्ताह से ज्यादा समय हो चुका है कोई भी कूड़ा लेने नही आया है। लोग कहां तक कूडे को घर में रखेगे। मजबूरी में बाहर फेंकना ही पड़ेगा। लोग ऐसा ही कर रहे हैं। इससे गलियों में गंदगी बिखर रही है।

अजीत कुमार जैन, शिवगंज एटा

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks