10 हजार राशन कार्ड होंगे निरस्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

10 हजार राशन कार्ड होंगे निरस्त, रिपोर्ट योगेश मुदगल

कासगंज।। जनपद में उचित दर की दुकानों से कई माह तक खाद्यान्न न लेने वाले राशनधारकों के कार्ड निरस्त किए जाने की प्रक्रिया जारी है। गत वर्ष नवंबर व दिसंबर में राशन कार्ड धारकों के द्वारा लगातार खाद्यान्न न लेने पर करीब तीन हजार कार्ड निरस्त किए गए हैं।

जिला आपूर्ति अधिकारी संजय कुमार ने कहा कि जनपद की 591 उचित दर की दुकानों पर दो लाख 10 हजार के करीब राशन कार्ड हैं। जो राशन कार्ड धारक कई महीनों से राशन नहीं ले रहे हैं। उन राशन कार्ड धारकों के विभाग के द्वारा सत्यापन कराया जा रहा है। राशन कार्ड का सत्यापन नगर निकायों व ग्राम पंचायतों में तहसील के द्वारा जा रहा है। डीएसओ न बताया कि गत वर्ष नवंबर व दिसंबर माह में तीन हजार राशन कार्ड धारक ऐसे थे। जिन्होंने पांच माह या उससे अधिक समय से उचित दर की दुकानों से खाद्यान्न नहीं लिया गया।

इन राशन कार्ड धारकों की जांच कराने के बाद उनके राशन कार्ड निरस्त कर दिए गए हैं। राशन कार्ड के सत्यापन की प्रक्रिया अभी भी जारी है। जो राशन कार्ड धारक कई माह से खाद्यान्न नहीं ले रहे हैं। उनकी जांच नगर निकायों व तहसील के माध्यम से कराई जा रही है।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks