
भारत यात्री का स्वागत। राहुल गांधी की भारत यात्रा में शामिल होने गए , कासगंज के सौरभ पाल का यहां लौट कर आने पर , कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय के गांधी मूर्ति पर स्थित प्रतिष्ठान पर पुष्पाहार से स्वागत किया गया। इस अवसर पर पूर्व सेवा दल जिलाध्यक्ष दीपकुमार पाण्डेय , ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा से कांग्रेस को एक नई ऊर्जा मिली है , पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पाण्डेय ने कहा कि सौरभ पाल ने भारत जोड़ो यात्रा में शामिल होकर कासगंज का नाम ऊंचा किया है ,२०२२ के चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहीं , महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष दिव्या शर्मा ने कहा कि हम हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा से कांग्रेस की नीतियों को घर घर पहुंचायेंगे। इस अवसर पर पूर्व नगर अध्यक्ष तरुण शर्मा वर्तमान अध्यक्ष राजेंद्र कश्यप सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
डॉ विनय शौनक कासगंज।