
एक दर्जन मुकद्दमों का आरोपी पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार।: एक फरार।
कासगंज,थाना अमांपुर के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक सौरभ दीक्षित के निर्देश पर अपराधियों और अपराधों की रोकथाम के क्रम में जनपद आगरा के थाना बरहन में मुअ सं ९३/२१ धारा ३८२ का दो वर्ष से फरार मुलजिम तथा कई थानों में संगीन धाराओं में पंजीकृत शातिर अपराधी जोकि आगरा जनपद की पुलिस द्वारा १५ हजार का इनामी भी बताया जाता है , क्षेत्राधिकारी सहावर , दीप कुमार पंत के नेतृत्व में अमांपुर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान पुलिस पर फायरिंग कर देने , तथा पुलिस द्वारा जवाबी कार्यवाही में एक बदमाश ख़ुदा बख्श उर्फ बिहारी पुत्र कल्लू खान नि , मो. मेवाती, थाना व कस्बा, अकराबाद , अलीगढ़ को पुलिस मुठभेड़ के बाद पैर में गोली लगने के बाद एक मोटरसाइकिल पैशन प्रो , अस्पष्ट नम्बर प्लेट , एक तमंचा ३१५ बोर , ०३ जिन्दा कारतूस और ०३खोखा कारतूस ३१५ बोर सहित गिरफ्तार कर लिया ।उसका एक साथी काले उर्फ पाले पुत्र रिसाल खां अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल बताया जाता है।अपर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र दुबे ने बताया कि अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न थानों में संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं, तथा आगरा जनपद पुलिस की ओर से उस पर १५,००० रु का इनाम भी घोषित है। उन्होंने बताया कि एस ओ जी को सूचना थी कि उक्त बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने जा रहा है।
डॉ विनय शौनक कासगंज।