श्री राम कथा के राज्याभिषेक में ज्ञानवापी परिसर में चांदी का सिक्का प्रसाद के रूप में वितरण होगा

श्री राम कथा के राज्याभिषेक में ज्ञानवापी परिसर में चांदी का सिक्का प्रसाद के रूप में वितरण होगा शाम 6:00 बजे माता श्रृंगार गौरी और वजू खाने के सामने नंदी पर होगा दीपदान = श्री काशी सत्संग मंडल द्वारा आयोजित रामचरितमानस नवाहन पारायण ज्ञान महायज्ञ में 5 फरवरी को प्रातः 9:00 बजे राम राजाभिषेक भव्य तरीके से मनाया जाएगा ज्ञानवापी परिसर में राम राज्याभिषेक को भक्तों को प्रसाद के रूप में चांदी का सिक्का वितरण किया जाएगा संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष एडवोकेट देवेंद्र कुमार पाठक ने बताया कि प्रातः 9:00 राम राज्याभिषेक होगा राम दरबार की भव्य आरती उतारी जाएगी प्रातः हजारों की संख्या में लोगों की आने की संभावना है श्री पाठक ने बताया कि इस शुभ अवसर पर परिसर में चांदी का सिक्का भक्तों को दिया जाएगा कार्यकारी अध्यक्ष ने बताया 5 फरवरी को शाम 6:00 बजे माता श्रृंगार गौरी और वजू खाने के सामने नंदी जी पर भव्य दीपदान किया जाएगा पूरे काशी विश्वनाथ परिसर में दीपावली जैसा सजाया जाएगा उन्होंने बताया यह हमारी 65 वर्ष पुरानी परंपरा है
राम रावण युद्ध में राम जी की और रावण की झांकी बनी लड़ाई का दर्शन हुआ राम और रावण में युद्ध हुआ रावण के वध के बाद पूरा परिसर हर हर महादेव के नारे के साथ गूंज उठा लोग जय श्री राम का नारा लगा रहे थे इस अवसर पर आचार्य सूर्य लाल मिश्र देवेंद्र कुमार पाठक शिवेंद्र पाठक रवि मिश्रा ललन प्रसाद प्रजापति बनवारी लाल शर्मा राधेश्याम लोहिया सुरेंद्र अग्रवाल मौजूद थे