एक माह तक चले सड़क सुरक्षा माह का समापन


एटा–वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय संकर सिंह द्वारा यातायात निदेशालय, लखनऊ के निर्देश के क्रम में दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक चले सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया।


आज दिनांक: 04.02.2023 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह द्वारा अविनाशी सहाय इण्टर कॉलेज जनपद एटा में यातायात निदेशालय, लखनऊ के निर्देश के क्रम में दिनांक 05.01.2023 से 04.02.2023 तक चले सड़क सुरक्षा माह का समापन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए यातायात नियमों एवं सड़क सुरक्षा सम्बन्धी जानकारी दी गयी एवं यातायात नियमों के पालन हेतु शपथ दिलाई गयी। साथ ही चार पहिया व दो पहिया वाहनों पर यातायात नियमों के सम्बन्ध में आम जनता को जागरूक किया गया तथा वाहन चलाते समय सीट बेल्ट/हेल्मेट का प्रयोग करने, वाहन पर निर्धारित संख्या से अधिक सवारी न बैठाने, निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन को प्रयोग कदापि न करने, 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन चलाने हेतु प्रोत्साहित न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने, शीत ऋतु में पड़नें वाले कोहरे से होने वाली दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु वाहनों में रिफ्लेक्टर टेप लगाने तथा अन्य लोगों को भी इनका पालन करने हेतु प्रोत्साहित करने की अपील भी की गई इस दौरान एएसपी (अपराध) एटा श्री विनोद कुमार पाण्डेय, श्री राजकुमार सिंह क्षेत्राधिकारी नगर, श्री सतेन्द्र कुमार एआरटीओ० एटा, श्री अभिनव चौधरी एआरटीओ० प्रवर्तन एटा, श्री राजेश कुमार एआरएमएटा, श्री दयानन्द श्रीवास्तव ट्रैनर शिक्षा विभाग, श्री दिनेश प्रताप सिंह यादव प्रधानाचार्य अविनाशी सहाय इण्टर कॉलेज जनपद एटा, एवं बचान सिंह शाक्य यातायात प्रभारी, उ0नि० सतीशचन्द्र मय कर्मचारी गणों के साथ मौजूद रहे।
सड़क सुरक्षा माह के दौरान यातायात नियमों का उल्लघन करने वाले विभिन्न वाहनों के 3508 ई-चालान पर 2054100 रुपये पेन्डिंग जुर्माना किया गया।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks