02 दिन पूर्व नाबालिक छात्रा को बहला फुसला कर अपहरण कर, दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा बाल अपचारी लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

एटा–थाना अलीगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता, थाना अलीगंज पुलिस द्वारा थाना अलीगंज क्षेत्र से 02 दिन पूर्व नाबालिक छात्रा को बहला फुसला कर अपहरण कर, दुष्कर्म करने की घटना में वांछित चल रहा बाल अपचारी लिया गया पुलिस अभिरक्षा में।

घटना:- दिनांक 02.02.2023 को एक 15 वर्षीय छात्रा को उसी की कक्षा में पढ़ने वाले छात्र द्वारा बहला-फुसलाकर भगा ले जाने एवं दुष्कर्म करने की सूचना पर, प्राप्त लिखित तहरीर के आधार पर थाना अलीगंज पर मुअस– 21/2023 धारा 363,376,506 भादवि व 3/4(2) पोस्को एक्ट पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी:- वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा उक्त घटना के फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अलीगंज को निर्देशित किया गया। आज दिनांक 04.02.2023 को थाना अलीगंज पुलिस द्वारा उपरोक्त अभियोग में वाँछित चल रहे बाल अपचारी को समय 11.20 बजे कैल्ठा चौराहा के पास से पुलिस अभिरक्षा लिया गया है। प्रकरण में थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

अभिरक्षा में लेने वाले पुलिस बल का नाम
1- निरीक्षक निरीक्षक प्रदीप कुमार
2- आरक्षी मनीष कुमार
3- आरक्षी प्रिंस कुमार

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks