जनसमस्या निस्तारण हेतु विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की कैन्ट विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई

जनसमस्या निस्तारण हेतु विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव ने की कैन्ट विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में जनसुनवाई।

आज दिनांक 03 जनवरी शुक्रवार को शिवाजी नगर स्थित कैन्ट विधानसभा जनसम्पर्क कार्यालय में विधायक कैन्ट सौरभ श्रीवास्तव द्वारा जनसुनवाई कर जनसमस्याओं का निस्तारण किया गया।

विधानसभा जनसंपर्क कार्यालय में विधायक सौरभ द्वारा प्रातः 9 बजे से 2 बजे तक लगातार जनसुनवाई की गई। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न तरह की समस्याओं जैसे पानी, सीवर, बिजली, सड़क, भूमि अधिग्रहण, भूमि विवाद, चिकित्सा, पेंशन, आवास आदि के निस्तारण हेतु विधायक द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया।

जनसुनवाई में विधायक सौरभ श्रीवास्तव के साथ सहयोग के लिए उपस्थित थे कुशाग्र श्रीवास्तव, अभिषेक व अन्य।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks