
एटा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री उदय शंकर के निर्देशन में महिला थाना कैंपस नारी उत्थान केंद्र में संचालित परिवार परामर्श केंद्र दिनांक *03.02.2023 आज आपसी मतभेदों के कारण टूटने के कगार पर खड़े एक परिवार को समझा कर फिर से साथ रहने के लिए राजी किया गया। निशा पुत्री राशिद अली निवासी मारहरा गेट भूतेश्वर रोड वारसी कॉलोनी थाना कोतवाली नगर जिला एटा आपसी मतभेदों के कारण अपनी मां चांदबानो पत्नी राशिद अली निवासी मारहरा गेट भूतेश्वर रोड वारसी कालोनी थाना कोतवाली नगर जिला एटा से अलग रह रही थी और परिवार परामर्श केंद्र में उनकी पत्रावली प्रचलित थी। दोनों को परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग कर समझाया गया तो दोनों अपनी पिछली गलतियों को मानते हुए साथ रहने के लिए राजी हो गईं।
आज की बैठक में प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मवती, निरीक्षक बेगराम सिंह, काउंसलर संजीव तिवारी, नीलम गुप्ता, हेड कांस्टेबल मिथलेश, गौरी, पूजा मौजूद रहे।