
एटा पुलिस की प्रभावी पैरवी एवं सतत निगरानी के चलते गैंगस्टर एक्ट के मामले में दो आरोपीयों को दोषी पाते हुए माननीय न्यायालय से 05-05 वर्ष के कारावास एवं ₹20,000-20,000 रुपये के जुर्माने की मिली सजा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में जनपदीय मॉनिटरिंग सेल द्वारा लगातार निगरानी रखते हुए- आज दिनांक 03.02.2023 को अभियुक्त रोहताश पुत्र कृपाराम 2-शिव सिंह पुत्र हरदयाल निवासी गण अंगदपुर थाना सकीट जनपद एटा संबंधित मु0अ0सं0 253/2008 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट थाना सकीट एटा को दोषी पाते हुए मा0 न्यायालय अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैंगस्टर एक्ट कक्ष सं0 02 द्वारा प्रत्येक अभियुक्त को 05-05 वर्ष के करावास एवं 20-20 हजार रूपये के अर्थदण्ड से दण्डित किया गया।