शर्मनाक एटा से दसवीं की छात्रा को अगवा कर दिल्ली में दुष्कर्म

शर्मनाक एटा से दसवीं की छात्रा को अगवा कर दिल्ली में दुष्कर्म, रिपोर्ट योगेश मुदगल

अलीगंज (एटा), । बुधवार सुबह स्कूल जाते वक्त कार सवार युवकों ने 10वीं की छात्रा का अपहरण कर लिया। इसके बाद दिल्ली ले जाकर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। बाद में किशोरी को आनंद विहार बस अड्डे पर छोड़कर आरोपी फरार हो गए। छात्रा किसी तरह से एटा पहुंची। अलीगंज कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर जानकारी जुटाकर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली अलीगंज क्षेत्र के एक मोहल्ला निवासी 16 वर्षीय किशोरी बुधवार को स्कूल पढ़ने जा रही थी। रास्ते में उसके पास आकर अचानक एक वैन रुकी। उसमें तीन लोग और एक चालक था। सभी ने अपने मुंह छिपा रखे थे। एक युवक गाड़ी के बाहर खड़ा था। सबने मिलकर छात्रा को गाड़ी में खींच लिया। उसका मुंह बंद कर आंखों पर पट्टी और हाथ बांध दिए। किशोरी की शिकायत के अनुसार कार सवार छात्रा को दिल्ली ले गए। वहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद रात में उसे आनंद विहार बस स्टैंड दिल्ली छोड़कर चले गए। पीड़िता ने वहां किसी तरह लोगों से टिकट के पैसे मांगे और बस में बैठकर एटा पहुंच गई। इसके बाद गुरुवार सुबह करीब 11 बजे एटा बस स्टैंड पहुंचने पर वहां मौजूद पुलिस को उसने आपबीती सुनाई तो पुलिसकर्मी उसे मेडिकल कॉलेज ले गई। इसके बाद जानकारी पर पहुंची अलीगंज पुलिस पीड़िता को कोतवाली ले गए। पीड़िता के माता-पिता भी पहुंच गए। पीड़िता व परिजनों से पुलिस अधिकारी जानकारी जुटा रहे हैं। एसएसपी उदयशंकर सिंह ने बताया कि जांच में सामने आया है कि पीड़िता और आरोपी एक मोहल्ले के हैं। दोनों एक साथ पढ़ते थे। जांच के बाद मुकदमा लिखा जाएगा।

छानबीन के बाद मुकदमे की कार्रवाई जारी

एटा। पीड़िता के परिजन बयानों को बदल रहे है। इसके चलते पुलिस भी असमंजस में है। पहले चार लोगों पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। बाद में एक किशोर को आरोपी बताया। पुलिस छानबीन के बाद मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई कर रही है।
कार वाले कॉल कर दिल्ली वाले को दे रहे थे पल-पल जानकारी

अलीगंज (एटा)। पीड़िता ने बताया कि कार सवार एक युवक दिल्ली वाले युवक को कॉल कर लोकेशन, कहां पहुंची इसकी जानकारी दे रहा था। दिल्ली वाले युवक से बार-बार कह रहे थे चाबी लेकर कमरे पर पहुंचे वहीं सभी लोग मिलते हैं। मां की मानें तो दिल्ली में मौजूद एक युवक को बेटी पहचानती है। वह अलीगंज के मोहल्ले का रहने वाला है। पीड़िता की मां ने बताया कि बुधवार सुबह बेटी अपने भाई के साथ स्कूल जा रही थी। बेटा कक्षा छह का छात्र है। स्कूल में छुट्टी होने के बाद बेटा साइकिल से घर लौट आया था, लेकिन बेटी घर नहीं पहुंची थी।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks