गोरखपुर में सीएम ने करीब 300 फरियादियों की शिकायत सुनी

गोरखपुर में सीएम ने करीब 300 फरियादियों की शिकायत सुनी
जमीन कब्जाने वालों पर हो सख्त कार्रवाई योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों से दो टूक कहा कि दबंग-माफियाओं के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें। साथ ही हिदायत भी दी कि भूमाफियाओं के खिलाफ कार्रवाई में लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।

उन्होंने यह निर्देश गुरुवार सुबह गोरखनाथ मंदिर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति सभागार में आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में दिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने करीब तीन सौ फरियादियों की समस्याएं सुनीं। योगी कुर्सियों पर बैठाए गए फरियादियों तक खुद पहुंचे। उनकी पीड़ा सुनी और समस्या के त्वरित निराकरण का निर्देश अधिकारियों को दिया। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि समस्या कोई भी हो, घबराने की जरूरत नहीं है। सबकी समस्या का न्यायोचित समाधान करने के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि न तो किसी के इलाज में धन की बाधा सामने आएगी और न ही कोई दबंग-माफिया किसी की जमीन कब्जाने पाएगा।
देश को विकास की राह दिखाने वाला बजट
लखनऊ, विशेष संवाददता। मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि बजट में प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप ‘ईज ऑफ लिविंग’ को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। पीएम के नेतृत्व में यह सबसे तेज गति से देश को विकास की राह दिखाने वाला व भारत को सुपर इकोनॉमिक पावर बनाने वाला बजट है।

उन्होंने कहा कि बजट ग्राम विकास, कृषि विकास, श्रमिक कल्याण, आधारभूत ढांचे के विकास, डिजिटल इन्फ्रास्ट्रक्चर, पूर्वोत्तर एवं पहाड़ी क्षेत्रों सहित देश के समग्र विकास को समर्पित है। इसके माध्यम से युवाओं के सपने साकार होंगे। मुख्यमंत्री ने सर्व स्पर्शी, सर्व-समावेशी एवं देश के जन-जन और हर क्षेत्र के सर्वांगीण कल्याण के प्रति समर्पित आम बजट के लिए प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण एवं उनकी पूरी टीम का हार्दिक अभिनंदन किया है।

गोरखपुर

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks