फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में महापंचायत में जुटे किसान

फिरोजाबाद जिला मुख्यालय पर हजारों की संख्या में महापंचायत में जुटे किसान दो सप्ताह के अंदर स्थानीय समस्याओं के समाधान कराने के आश्वासन पर माने किसान

अखिल भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले जनपद फिरोजाबाद के ढबरई मुख्यालय पर अत्याचार अन्याय के खिलाफ किसानों की महापंचायत आयोजित की गई उक्त महापंचायत में जनपद फिरोजाबाद सहित एटा, मैनपुरी, कासगंज, कन्नौज, आगरा, अलीगढ़ सहित आदि जनपदों के हजारों किसानों ने अपने क्रांतिकारी पदाधिकारियों के साथ सहभागिता कर महापंचायत को सफल बनाने का काम किया जिसके लिए सभी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं का संगठन के जिम्मेदार पदाधिकारियों ने बहुत-बहुत आभार व्यक्त किया उक्त महापंचायत के माध्यम से भ्रष्टाचार अत्याचार अन्याय के खिलाफ किसान नेताओं ने जमकर हुंकार भरी सिटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में जिला कृषि अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को महापंचायत में बुलाकर कुछ समस्याओं का तत्काल समाधान कराने एवं कुछ बड़ी समस्याओं का 02 सप्ताह के अंदर समाधान कराने का आश्वासन दिया एवं शासन स्तर की समस्याओं को अतिशीघ्र भिजवाने का आश्वासन दिया एवं अतिशीघ्र जिलाधिकारी फिरोजाबाद की अध्यक्षता में किसान नेताओं के साथ संबंधित अधिकारियों की बैठक कराकर गुणवत्ता पूर्ण तरीके से समस्याओं का समाधान कराते हुए भविष्य में संबंधित अधिकारी कर्मचारियों के द्वारा किसानों की जन समस्याओं का तत्काल समाधान कराने का आश्वासन दिया गया उसके बाद आक्रोशित किसान माने और उन्होंने कहा कि 02 मार्च को जनपद मैनपुरी में होने वाली किसान महापंचायत में फिरोजाबाद की समस्याओं को लेकर के अग्रिम रणनीति तैयार की जाएगी उसके बाद देर शाम को किसान महापंचायत के समापन का ऐलान किया और महापंचायत के अंत में मा0 प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी फिरोजाबाद के माध्यम से भिजबाने हेतु सिटी मजिस्ट्रेट फिरोजाबाद को सौंपा गया उक्त ज्ञापन में निम्नलिखित मांगो को उठाया गया :-

01 :- निराश्रित गोवंश सहित जंगली जानवरों से किसानों की फसल को बचाने के लिए गौशाला एवं काजी हाउस में छुट्टा पशुओं को तत्काल बंद कराया जाए जिससे किसानों की फसलों की सुरक्षा हो सके।

02 :- डीएपी, यूरिया सहित आदि खाद को समय पर शत-प्रतिशत किसानों को उपलब्ध कराई जाए।

03 :- निजी नलकूपों पर लगाए जा रहे विद्युत मीटरों को तत्काल हटाया जाए एवं किसानों को 24 घंटे निर्बाध विद्युत सप्लाई निशुल्क दिलाई जाए।

04 :- सभी नहर, रजबहा, माइनर में तत्काल टेल तक पानी पहुंचाया जाए।

05 :- सरकार द्वारा ट्रैक्टर ट्रॉली में किसान – मजदूरों की यात्रा पर लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

06 :- किसानों द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु खेतों की तारबंदी पर सरकार द्वारा लगाई गई रोक को तत्काल हटाया जाए।

07 :- शत प्रतिशत किसानों का कर्जा माफ किया जाए एवं 10 लाख तक का कर्ज ब्याज मुक्त किसानों को दिलाया जाए।

08 :- अतिवृष्टि से बर्बाद शतप्रतिशत किसानों को तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

09 :- किसान, मजदूर, दिव्यांग, वृद्धा, विधवा पेंशन को ₹10000 प्रति माह लाभार्थियों को दिलाई जाए।

10 :- स्वामीनाथन आयोग की शत-प्रतिशत सिफारिशों को लागू किया जाए एवं किसान आयोग का तत्काल गठन किया जाए।

11 :- पीएम किसान सम्मान निधि को ₹10000 प्रति माह लाभार्थी किसानों को जलाई जाए।

12 :- जेडा झाल परियोजना निर्माण में सौतेला व्यवहार करते हुए चंद किसानों को बहुत अच्छा मुआवजा दिया गया है वही बहुत बड़ी संख्या में किसानों को मामूली मुआवजा दिया गया है उक्त परिजनों से सभी प्रभावित किसानों को वर्तमान सर्किल रेट के हिसाब से तत्काल मुआवजा दिलाया जाए।

13 :- अरिन्द नदी में पशु पक्षियों सहित वाटर लेवल रिचार्ज के उद्देश्य से निरंतर पानी छुड़वाया जाए।

14 :- थानों, तहसीलों में व्याप्त भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों / कर्मचारियों की आय से अधिक संपत्ति की जांच कराकर जेल भेजा जाए जिससे भ्रष्टाचार में डूबे अधिकारियों एवं कर्मचारियों पर अंकुश लग सके तथा धारा 24 के तहत किसानों की तत्काल पैमाइश की व्यवस्था की जाए।

15 :- सभी सड़कों के फुटपाथों से झाड़ियों को साफ कराकर तत्काल समतल कराया जाए जिससे होने वाले हादसों को रोका जा सके एवं साइकिल, मोटरसाइकिल, पैदल चलने वाले लोगों के जीवन को प्रमुख रूप से बचाया जा सके।

16 :- नगर पंचायत एका के गांव जेड़ा की पीडब्ल्यूडी विभाग ने भोगनीपुर नहर से मेन रोड बनवाई थी जो एक तरह से खत्म हो गई है उसे भोगनीपुर नहर से पुनः प्राथमिक विद्यालय जेड़ा तक तत्काल बनवाई जाए।

17 :- पाढम पुलिस चौकी को रिपोर्टिंग पुलिस चौकी तत्काल बनाया जाए।

18 :- फिरोजाबाद शहर के सक्रिय कार्यकर्ता ताज मोहम्मद के बेटे को क्षेत्रीय पुलिस ने एक षड्यंत्र के तहत झूठा फंसाया गया है निष्पक्ष जांच कर दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध तत्काल कठोर कार्रवाई की जाए।

19 :- विद्युत घर पाढम पर तैनात जेई, लाइनमैन द्वारा क्षेत्रीय उपभोक्ताओं की लूट की जा रही है जानबूझकर गलत एस्टीमेट बना आम जनता का उत्पीड़न किया जा रहा है इनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए।

20 :- साधन सहकारी समिति पाढम के सचिव द्वारा किसानों की जमकर लूट की जा रही है काफी शिकायतों के बाद भी कार्रवाई नहीं की गई है तत्काल सस्पेंड करते हुए हटाया जाए।

21 :- जसराना तहसील क्षेत्र के किसान सुधाकर सिंह की जमीन का दबंग कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं तत्काल पीड़ित को कब्जा दिलाया जाए।

22 :- जनपद की सभी तहसीलों में पेशेवर भूमाफियाओ के कब्जे से निर्बल किसानों की जमीन को अभियान चलाकर छुड़ाया जाए।

23 :- कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, उद्यान विभाग, मत्स्य पालन विभाग सहित आदि किसानों से संबंधित विभागों की योजनाओं में पारदर्शिता के साथ लाभार्थियों को लाभान्वित कराया जाए।

24 :- जनपद के सभी विभागों में किसान, नौजवान, मजदूरों, महिलाओं की जन समस्याओं का तत्काल समाधान कराया जाए।

25 – किसानों के लिए एन0 एच0 -02 सिरसागंज, टुण्डला और आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे नसीवपुर कट सहित सभी टोल फ्री कराऐ जाये।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से :- आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल संघर्षी जी राष्ट्रीय महासचिव सुरेन्द्र शास्त्री राष्ट्रीय महासचिव तेज सिंह वर्मा प्रदेश अध्यक्ष रामकिशन यादव प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील थादव प्रधान युवा प्रदेश अध्यक्ष बब्लेश यादव प्रधान प्रदेश सचिव विशेष यादव संवेदना फाउंडेशन के प्रमुख ई धर्मवीर सिंह राही, जिलाध्यक्ष प्रवेश यादव जिलाउपाध्क्ष अमरपाल सिंह युवा जिला अध्यक्ष शुभमं यादव जिलाध्यक्ष छात्र मोर्चा आशीष यादव युवा राष्ट्रीय महासचिव डा देवकांत यादव जिलाध्यक्ष जोगराज सिंह कन्नौज अरविंद शाक्य अश्विनी कुमार मोहित प्रताप सिंह आकाश मंतेश यादव रामखिलाडी सविता अलीगढ़, आशीष गाँधी कासगंज, अवनीश जी आगरा, सुखवीर सिंह मैनपुरी, रोहित कन्नौज सहित अन्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks