बाराबंकी आदर्श नगर पंचायत फतेहपुर 2 फरवरी 2023
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का स्वच्छ भारत मिशन नालियों की गंदगियों में दफन होकर रह गया है।
आपको बताते चलें कि तहसील फतेहपुर के काजीपुर 3 में एक ऐसी नाली भी है जो कि सालों सेबंद पड़ी है।सफाई ही नहीं हुई है।
![]()
सफाई कर्मियों द्वारा नालियों को सालों से खोला ही नहीं गया तो सफाई तो दूर की बात है। रोड के किनारे बनी नालियों में जो सफाई की जाती है वह भी सही तरीके से नहीं हो पाती जिससे नालियों में कीचड़ और गंदगी वैसे का वैसा ही रहता है।
ब्यूरो रिपोर्ट मोहम्मद फैसल सिद्दीकी फतेहपुर बाराबंकी