ठेकेदार को दिया घटिया निर्माण तोड़ने का आदेश

पॉलिटेक्निक के छात्रों के लिए हो रहे लैब के निर्माण में भ्रष्टाचार के मामले को दफन करने के प्रयास में जुटे अधिकारी और ठेकेदार

ठेकेदार को दिया घटिया निर्माण तोड़ने का आदेश

ठेकेदार ने खाना पूर्ति कर प्लास्टर कार्य में लाई तेजी

अंबेडकरनगर
राजकीय पॉलिटेक्निक अकबरपुर अंबेडकर नगर मे प्राचार्य की शिकायत पर आवास विकास के इंजीनियर द्वारा घटिया निर्माण ध्वस्त करने के आदेश दिए गए हैं। आवास विकास के द्वारा दिए गए आदेश के क्रम में ठेकेदार द्वारा महज एक दीवार को तोड़कर कोरम पूरा कर लिया गया है और प्लास्टर के कार्य में ठेकेदार द्वारा तेजी लाकर गुणवत्ता को दफन करने का प्रयास किया जा रहा है।

गौरतलब है कि राजकीय पॉलिटेक्निक अकबरपुर अंबेडकरनगर प्रयोगशाला हेतु बिल्डिंग का निर्माण कार्य किया जा रहा है सरकार द्वारा आवास विकास को नोडल एजेंसी नामित किया गया है । ठेकेदार द्वारा प्रयोगशाला बनाने के लिए गुणवत्ता विहीन कार्य कराना शुरू कर दिया गया खबर मीडिया में आने के बाद जिलाधिकारी अंबेडकरनगर ने निर्माणाधीन भवन का मुआयना किया और ठेकेदार को घटिया निर्माण पर फटकार भी लगाई इसके बाद प्रधानाचार्य की शिकायत के बाद आवास विकास हरकत में आया और ठेकेदार को गुणवत्ता विहीन कार्य को तोड़ने का आदेश दिया। लेकिन ठेकेदार द्वारा एक दीवार को तोड़कर कोटा पूर्ति कर बाकी दीवारो को प्लास्टर कर छुपाने का प्रयास किया जा रहा है। ए ई मनोज कुमार द्वारा पीले ईट से की गई चुनाई को तुड़वाने के लिए ठेकेदार से कहा गया। परंतु भ्रष्टाचार में लिप्त विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा मामले में लीपापोती की जा रही है। क्या पॉलिटेक्निक कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को लैब भ्रष्टाचार रहित मिलेगा या…………?

About The Author

निशाकांत शर्मा (सहसंपादक)

यह खबर /लेख मेरे ( निशाकांत शर्मा ) द्वारा प्रकाशित किया गया है इस खबर के सम्बंधित किसी भी वाद - विवाद के लिए में खुद जिम्मेदार होंगा

Learn More →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अपडेट खबर के लिए इनेबल करें OK No thanks