
एटा- थाना निधौली कलां पुलिस को मिली सफलता, निधौली पुलिस द्वारा अपहरण की घटना में वांछित चल रहा एक अभियुक्त गिरफ्तार जनपद में सुदृढ़ कानून व्यवस्था तथा अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण बनाए रखने के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा श्री उदय शंकर सिंह के निर्देशन में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना निधौली कलां पुलिस द्वारा मु०अ०स० 13/2023 धारा 363, 366, भादंवि में वाछित चल रहे एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर थानास्तर से आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
- निकिल पुत्र राजू ब्लाक 8 काशीराम कालोनी कोतवाली देहात एटा।
(स्थायी पता-जोसी वाला मोहल्ला सागोन जयपुर राजस्थान)
गिरफ्तार करने वाला पुलिस बल
- उपनिरीक्षक – श्री मनोज कुमार
- आरक्षी- वीरपाल सिंह
- महिला आरक्षी – रितू चौधरी